Homeजबलपुरसंस्कारधानी जबलपुर में 6 जनवरी से आयोजित होगी वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस

संस्कारधानी जबलपुर में 6 जनवरी से आयोजित होगी वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस

World Ramayana Conference :रामायण की विस्तृत व्याख्या युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जबलपुर में तीसरी बार वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक जबलपुर के मानस भवन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी रामायण पर शोध करने वाले विद्वान संस्कारधानी जबलपुर आ रहे हैं। इसमें श्रीलंका के सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रम नायक और मॉरीशस के सांस्कृतिक मंत्री अविनाश टिलक समेत स्विट्जरलैंड के सांसद शिरकत करेंगे। इसके साथ ही 15 देशों के प्रतिनिधि भी इस कांफ्रेंस के जरिए रामायण पर किए गए अपने शोध पर व्याख्यान देंगे। जिसमें अमेरिका बांग्लादेश थाईलैंड स्विट्जरलैंड कनाडा के शोधकर्ता शामिल हैं वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस रामायण के अलग-अलग पहलुओं पर का मंचन भी किया जाएगा। जिसमें शबरी प्रसंग नंदीग्राम की एक शाम और वनवासी राम धुन मंडली द्वारा रामधन की प्रस्तुति दी जाएगी। वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ भी अनोखे तरीके से किया जा रहा है इस वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में लगभग 13 हजार सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। आयोजनकर्ताओं ने खासकर युवाओं से अपील की है कि वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर रामायण की हर एक पहलू को नजदीक से जाने

World Ramayana Conference

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments