Thursday, June 8, 2023
HomeLatest NewsUJJAIN : जेल अधीक्षक के हटते ही जेल में मना जश्न, शाम...

UJJAIN : जेल अधीक्षक के हटते ही जेल में मना जश्न, शाम को पुलिस ले गई साथ

  • सेंट्रल जेल में हुए 15 करोड़ के गबन मामले में जेल अधीक्षक उषा राज को पुलिस ने जेल से हिरासत में लिया
  • उषा राज का भोपाल जेल मुख्यालय ट्रांसफर किया, शाम को जेल पहुंचीं तो पुलिस भी पहुंच गई

उज्जैन। सेंट्रल जेल में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। 15 करोड़ के गबन मामले में जेल अधीक्षक उषा राज हटाईं गई तो जेल में जश्न मन गया। शाम को वे किसी काम से जेल गईं तो पुलिस ने जेल से ही हिरासत में ले लिया। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि जेल अधीक्षक खुद को बेकसूर बताती रहीं। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को ही उषा राज को भोपाल जेल मुख्यालय ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद शनिवार दोपहर यहां पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया गया।
मिठाई खिलाकर बधाई दी, ढोल भी बजवाए गए
उज्जैन केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में डीपीएफ में 15 करोड़ के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन जेल अधीक्षक उषा राज पर गबन का आरोप है। इसी मामले में शुक्रवार रात उषा राज को यहां से हटाकर भोपाल जेल मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। रात में ही इसके आदेश भी जारी हो गए थे। आरोप हैं कि उषा राज की जेल में तानाशाही थी। उनकी प्रताड़ना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके हटने की खबर सुनकर शनिवार दोपहर जेल के बाहर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई। ढोल भी बजवाए गए।
उषा राज बोलीं-जेल में मेरे खिलाफ साजिश रची गई
शुक्रवार को उषा राज उज्जैन से इंदौर चली गई थीं। शनिवार सुबह वह दोबारा जेल पहुंची। उन्हें कुछ फाइलें और सामान लेना था। दोपहर होते-होते भैरवगढ़ थाना पुलिस भी पूछताछ के लिए सेंट्रल जेल पहुंच गई। पुलिस ने जेल अधीक्षक से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आईं। इसके बाद पुलिस बल के बीच, जेल अधीक्षक उषा राज को पुलिस ने अंदर जाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने मीडिया से कहा कि मैं पूरी तरह बेकसूर हूं। जेल में मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments