Wednesday, May 31, 2023
Homeदेशवास्तु दोष से हैं परेशान, बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें...

वास्तु दोष से हैं परेशान, बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु

जबलपुर। आजकल लोग वास्तु को काफी मानने लगे हैं। कई लोग बताते हैं कि अरे वास्तु दोष के कारण ये काम सफल नहीं हो रहा या घर में परेशानी है। एक तो खुद का घर का होना सबका सपना होता है। आदमी जीवनभर की पूंजी लगाकर घर खरीदता है। उसको अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन कई बार वास्तु दोष सामने आ जाता है। नकारात्मक उर्जा घर में बनी रहती है। कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर बिना घर में तोड़-फोड़ किए इन वास्तु दोषों को दूर कर लिया जाए तो इससे घर का वास्तु दोष आसानी से ठीक हो जाएगा।

क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि हर एक दिशा किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। जिस तरह हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना होता है, ठीक वैसे ही घर भी पंच तत्वों से ही मिलकर बनता है। इसलिए सुख-समृद्धि, खुशहाल जीवन जीने के लिए घर के हर एक कोने का दोष रहित होना चाहिए।

घर का वास्तु दोष ऐसे करें ठीक

  • घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश की स्थापना करें। कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में भगवान गणेश हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।
  • घर के मुख्य द्वार में सिंदूर से स्वास्तिक बना लें। स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो चाहिए। इसे बनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।
  • घोड़े की नाल का वास्तु शास्त्र में काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। घर के मुख्य द्वार में घोड़े की पूरी नाल लगा दें जो यू आकार की होती है।
  • प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो घर के द्वार में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रख लें। प्रवेश द्वार में पंचधातु से बना हुआ पिरामिड लगा सकते हैं।
  • अगर किचन आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में नहीं है तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसे दूर करने के लिए आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा लें और रोजाना उसे जलाएं। इससे किचन का वास्तु दोष कम हो जाएगा।
  • वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर भी लाभकारी साबित हो सकती है। जिस जगह पर वास्तु दोष है वहां पर कपूर रख दें। जैसे ही खत्म हो तो दोबारा रख दें।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments