Homeताजा ख़बरRSS का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है बल्कि उसका नाम राष्ट्रीय...

RSS का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है बल्कि उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन होना चाहिए- नेता गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए महज चार- पाँच महीने का वक्त बचा हुआ है इससे पहले ही प्रदेश में नेताओ की बयानबाजी की रफ्तार तेज हो गई है इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। रावण के तो 100 पुत्र थे, आरएसएस के सौ-डेढ़ सौ है। उन्होंने कहा कि RSS का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है बल्कि उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन होना चाहिए जो भाई-भाई को लड़ाने का काम करती है। समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करती है

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रची जा रही है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से घबराएं हुये है। सीएम ने मध्यप्रदेश में अधिकारियों को प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने तथा कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर जाने से रोकने के निर्देश दिये है। 

इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर भी संकेत देते हुए कहा कि भाजपा गुंडागर्दी, लाठी और गोली चलाकर बूथ कैपचरिंग का काम करती है। प्रदेश में भाजपा के गुंडागर्दी से मुकाबला करने के लिए मजबूत कार्यकर्ता चाहिए। कांग्रेस इस बार ऐसे नेताओं को टिकट देंगे तो भाजपा की गुंडागर्दी का मुकाबला डटकर कर सके। साथ ही प्रत्याशी अनुभवी, जनता का नेतृत्व करने वाला और सही दिशा में चुनाव लड़ने वाला हो। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत नहीं भाजपा से मुकाबले का चुनाव है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments