Homeदेशचुनावी गंभीरता देखते हुए BJP ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष...

चुनावी गंभीरता देखते हुए BJP ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष ।

  • चुनाव वाले राज्यों में भी बदले जाएंगे स्टेट चीफ
  • मध्यप्रदेश भाजपा में हलचल तेज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। यह फैसला लंबे विचार मंथन के बाद लिया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील जाखड़ को पंजाब का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसा करके भाजपा आलाकमान ने संदेश दिया है कि दूसरे दलों से भाजपा में आने वाले नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुनील जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेता रहे बलराम जाखड़ के पुत्र हैं। सुनील जाखड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बदलाव से मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

तेलंगाना, आंध्रप्रदेश विधानसभा झारखंड में भी बदलाव

भाजपा नेतृत्व ने पंजाब के अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश,और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों को भी बदलकर नए अध्यक्षों की घोषणा की है। तेलंगाना में जहां जी किशन रेड्डी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है वहीं आंध्रप्रदेश में पी पुरंदेश्वरी और झारखंड में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

अभी और भी राज्यों में होगा बदलाव

भाजपा हाईकमान ने राजेन्द्र एंटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि जल्द ही कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। खासतौर पर इस वर्ष के अंत में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां के अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

मप्र भाजपा की कलह का हल निकालेगा केन्द्रीय नेतृत्व

2018 में हिंदी भाषी राज्यों मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान में चुनाव हारने के संबंध में भाजपा आलाकमान ने गंभीरता से मंथन किया है। इन राज्यों में भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है। खबर है कि मप्र भाजपा नेताओं में मची कलह को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व सख्त रुख अपनाने के मूड में दिख रहा है। इस राज्य में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। मध्यप्रदेश में पिछले कई महीनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे को लेकर भाजपा के भीतर कलह की खबरें आती रही हैं,जिसे लेकर केन्द्रीय नेतृत्व संजीदा है।इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं मसलन अजय विश्नोई, जयंत मलैया जैसे नेताओं पर भी लगाम कसने की खबरें हैं।

ये भी पढ़ें :- 

न्यू भेड़ाघाट में सेल्फी लेते वक्त अचानक नीचे गिरा युवक का शव आधा किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा मिला

2020 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी सुश्री रामसिया भारती द्वारा ठगी का मामला आया सामने युवक ने दर्ज कराई शिकायत

ईद-अल-अजहा बकरीद के मौके पर स्टॉकहोम मस्जिद के बाहर एक शख्स ने कुरान जलाकर प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments