Homeताजा ख़बरअब सत्य की खोज में निकलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पढ़ें किसकी होगी खिलाफत.....

अब सत्य की खोज में निकलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पढ़ें किसकी होगी खिलाफत.. किसका करेंगे पर्दाफाश?

  • छत्तीसगढ़ से किया मंथन मंथन, खडग़े बोले-चंद लोग देश की संपत्ति को लूट रहे हैं
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के आखिरी दिन भाजपा पर किया हमला, कहा-अडानी को आज हाथी जैसा मोटा बना दिया है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के निशाने पर भाजपा रही। राहुल गांधी ने जो एक संकेत दिया कि पूरे कांग्रेसी, नेतागण, पूरे कार्यकर्ता, पूरे युवा, महिला सभी एक होकर सत्य की खोज निकालना है और कैसे पैसे उनके पास आया, कितना पैसा उन्होंने बनाया, किन-किन रितियों से बनाया उसके लिए हम लड़ेंगे। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में भाजपा अडानी पर और हमलावर होगी।

6 मार्च से देशभर में आंदोलन

6 मार्च से कांग्रेस अडानी मामले में देशभर में आंदोलन चलाएगी। 6 से 10 मार्च के बीच बैंकों और एलआईसी कार्यालयों के सामने ब्लॉक स्तरीय आंदोलन किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर पर्दाफाश रेलियां होंगी। 13 मार्च को राजधानियों में चलो राजभवन मार्च होगी। अप्रैल में राज्यों की राजधानियों में महारैलियां होंगी।
आज हाथी के जैसे मोटा बन गया है अडानी
खडग़े ने महाधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी पर जमकर हमला बोला है। एआईसीसी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने कहा कि, चंद लोग इस देश की संपत्ति को लूट रहे हैं। पैसा हमारा और संपत्ति भी हमारी और उस पैसे से एक-एक खरीद कर मोदी जी एक व्यक्ति को दे रहे हैं। उस अडानी को इतना बड़ा बना रहे हैं वह एक व्यक्ति आज हाथी के जैसे मोटा बन गया है। खडग़े ने कहा कि किसी और व्यापारियों को इतना मदद सरकार ने नहीं की जितनी अडानी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments