भोपाल। मध्यप्रदेश को फार्म गेट एप के लिये अवार्ड मिला है। मध्यप्रदेश को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा राज्य सरकारों की प्रोजेक्ट केटेगरी में फॉर्म गेट एप के लिए 20वाँ सीएसआई-एसआईजी ई-गर्वेनेंस अवार्ड-2022 प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवार्ड सौंपने पर उन्होंने किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और कृषि विभाग को शुभकामनाएँ दी। मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री चौहान को कृषि मंत्री पटेल और एमडी मंडी बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि ने दिल्ली में मिला अवार्ड सीएम को सौंपा।
क्या है एमपी फार्म गेट ऐप
यह एप एंड्रॉयड बेस्ड एप्लीकेशन है। इसे किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। इससे किसान अपनी मर्जी अनुसार अपनी उपज को अपने घर, खलिहान, गोदाम से विक्रय में सक्षम हुआ है। किसानों को अपनी उपज मंडी में लाकर विक्रय करने के साथ-साथ अपने घर बैठे अपनी उपज अपने दाम पर विक्रय की आजादी मिली है। मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश में इकलौता राज्य है। उक्त प्रणाली को भारत सरकार द्वारा बहुत सराहा गया है।
8 मंडियों में सुविधा
मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों में संचालित एम.पी. फार्मगेट एप प्रदेश की 8 मंडियों भोपाल, हरदा, इंदौर, देवास, गुना, सागर, जबलपुर एवं सतना में 1 अगस्त, 2022 से पायलट के रूप में एंड्राइड एप के माध्यम से प्रारंभ किया गया। दिनांक 27 सितंबर, 2022 से उज्जैन मंडी को पायलट योजना में शामिल किया गया है। एम.पी. फार्म गेट एप का मध्यप्रदेश की समस्त 259 कृषि उपज मंडी समितियों में संचालन किया जा रहा है।
किसानों ने ऐसे उठाया फायदा
एमपी फार्म गेट एप का उपयोग कर 12981 कृषको द्वारा 64 लाख क्विंटल विभिन्न कृषि उपज विक्रय की गई है। फार्म गेट से किसानों से सीधा क्रयॉ पूर्व में सौदा पत्रक पोर्टल के माध्यम से अप्रैल 2021 से किया गया है। वर्तमान तक कुल 91 लाख टन विभिन्न कृषि उपजों के सौदे हुए हैं। धीरे-धीरे इस एप का प्रयोग ज्यादातर किसानों द्वारा किया जाने लगा है। अब तक इस एप का उपयोग कर मंडी प्रांगण में 16 प्रतिशत तक की आबक हो चुकी है।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
MP को मिला फॉर्म गेट एप के लिए अवार्ड, CM ने दी बधाई
RELATED ARTICLES