Homeताजा ख़बरनियुक्ति और तबादले संबंधित अध्यादेश के खिलाफ रैली में बोले केजरीवाल

नियुक्ति और तबादले संबंधित अध्यादेश के खिलाफ रैली में बोले केजरीवाल

दिल्ली, हिट वॉइस न्यूज | दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से आज रविवार 11जून को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली के जरिये आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन भी कर रही है। दिल्ली में 8 वर्षों के सता बनाई रखी आम आदमी पार्टी की पहली पहली महारैली है। जिसे सफल बनाने ने लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस महारैली में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा की।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। लेकिन पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। देश के 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए।

भाजपा वाले मुझे हर रोज गाली देते हैं। ये इस में बर्दाश्त कर सकता हु लेकिन दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।

उन्होंने आगे 12 पुराने दिन याद करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में 12 साल पहले इकट्ठा हुए थे। तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं। इसी मंच से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी थी। आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments