मध्यप्रदेश के सतत विकास और शिवराज सरकार की जनहितैषी नीतियों पर की चर्चा
जबलपुर। मध्यप्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में महानगर के सभी 16 मंडलों में मंडलवार बाइक रैली का आयोजन किया। मुख्य आयोजन दीनदयाल चौक से जीरो डिग्री तक वृहद बाइक रैली निकालकर जनसंदेश एवं शिवराज सरकार का संदेश दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आव्हान पर युवा मोर्चा ने मंडल स्तर पर बाइक रैली का आयोजन करके शिवराज सरकार के लगातार विकासोन्मुखी कार्यों एवं जन हितैषी योजनाओं के जनजागरण के उद्देश्य से किया है।
विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ाएंगे
बाइक रैली में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा पिछले 17 वर्षों में प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकासशील राज्य की श्रेणी में लाया गया। अब उसे और आगे बढ़ाकर एक विकसित राज्य के रूप में लगातार आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के जन-जन के लिए समर्पित विकासोन्मुखी योजनाएं चलाई जा रही हैं एवं लोगों के जीवन स्तर को उठाने का सफल प्रयास भी किया जा रहा है।
भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं
युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए चाहे वह महिला हो, बुजुर्ग हो, युवा हो, व्यापारी हो या छात्र हो सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं और उन्हें नित नवीन रूप में प्रस्तुत करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हम वर्तमान में चालू की गई लाडली बहना योजना एवं नई युवा नीति में भी देख सकते हैं जिसमे सीधे तौर पर महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया गया है!!
बाइक रैली में ये हुए शामिल
बाइक रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सीए, शरद अग्रवाल,पंकज दुबे, मनीष जैन कल्लू, रोहित जैन,अतुल जैन दानी, ईशान नायक,रौनक अग्रवाल अर्णव तिवारी प्रणय गुप्ता, शरद विश्वकर्मा , शिवा रैकवार, गौरव मांझी,आर्यन मिश्रा योगेश बिलौह,हर्षित राय शुभम रजक रनेश खरे, समरजीत फौजदार, अर्पित दुबे,प्रशांत गुप्ता,आशु रजक,राजेश तिवारी, अभिषेक जयसवाल, सचिन यादव आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।