HomeजबलपुरJABALPUR : कांग्रेस ने किया सत्याग्रह-सद्बुद्धि यज्ञ, निशाने पर BJP और PM...

JABALPUR : कांग्रेस ने किया सत्याग्रह-सद्बुद्धि यज्ञ, निशाने पर BJP और PM मोदी

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया संकल्प सत्याग्रह, महिला कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

जबलपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के फैसले से कांग्रेस भड़की हुई है और कार्यकर्ता पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सिविक सेंटर में सत्यमेव जयते संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया। वहीं नगर महिला कांग्रेस ने सद्बुद्धि यज्ञ हवन किया। सद्बुद्धि यज्ञ हवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक विनय सक्सेना ने वैदिक परंपरा से हवन कर केंद्र की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान से की। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है, इसलिए उनकी सदस्यता खत्म करने में जल्दबाजी की गई है।
भारत की जनता केंद्र सरकार के मंसूबों को समझ चुकी है : अन्नू
संकल्प सत्याग्रह में अपने विचार रखते हुए पूर्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि लोकसभा द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना विपक्ष की आवाज दबाना है। संसद के अंदर महंगाई बेरोजगारी, एलआईसी एसबीआई की बात ना हो सके, इसलिए भाजपा की केंद्र की सरकार ने राहुल गांधी सदस्यता समाप्त की है। लेकिन जनता जनार्दन केंद्र सरकार के मंसूबों को समझ चुकी है।
आज तक गांधी नाम से भयभीत होती हैं विघटनकारी ताकतें : लखन घनघोरिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि आजादी के पहले से आज तक गांधी नाम से ही विघटनकारी ताकतें भयभीत होती हैं। संसद में विपक्ष जनता की परेशानी ना बता पाएं, आम आदमी की पीड़ा ना बता पाएं, शंका का समाधान न पूछ पाए, यही लोकतंत्र की हत्या है।
गांधी परिवार को छेड़ने का दुस्साहस ना करे केंद्र सरकार : तरुण भनोट
कैबिनेट मंत्री विधायक तरुण भनोट ने कहा कि केंद्र सरकार गांधी परिवार को छेड़ने का दुस्साहस नहीं करे। एक महात्मा गांधी को ट्रेन से उतारा था, उसने संपूर्ण ब्रिटिश हुकूमत को भारत से उखाड़ फेंका था। आम जनता की महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता की आवाज सांसद में ना उठाई जा सके इसलिए राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
कथनी और करनी आम जनमानस के समक्ष है : विनय सक्सेना
विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी आम जनमानस के समक्ष है। जनता सब जानती है और समझती है क्यों जनता की परेशानी की आवाज उठाने वाले की सदस्यता समाप्त की जा रही है। इस संकल्प सत्याग्रह आंदोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन तिवारी, जगदीश सैनी, राशिद सिद्दीकी, कदीर सोनी बाबू शंकर सोनकर चिंटू चौकसे, नरिंदर पांधे अशोक गुप्ता, डॉक्टर अरविंद जैन, सम्मती सैनी, डॉ प्रशांत मिश्रा, अनुराग गढ़वाल विवेक अवस्थी, राजेश सोनकर, अमरीश मिश्रा, अतुल बाजपेई, गुड्डू नवी ,लक्ष्मण गोटिया ,अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, प्रमोद पटेल, किरण ठाकुर, सुमित्रा गोटिया, बलविंदर मान, भगतराम, तेज कुमार भगत, मदन लारिया, मुकेश राठौर, लखन चौबे, आशुतोष ठाकुर, राजेंद्र रजक दिलीप जाट, पवन मोगरे ,कीर्ति सिंह ,सतीश तिवारी, विजय रजक, इंदिरा तिवारी पाठक, रेखा विनोद जैन, अफसाना अंसारी, श्वेता दुबे, वीणा परिहार, ममता ठाकुर, उषा लारिया आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मनोज नामदेव ने किया आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री मनोज सेठ ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments