कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत मिलने का असर अब मध्यप्रदेश के भोपाल कांग्रेस कार्यालय में दिखना शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यालय भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी वही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना हनुमान जी की तस्वीर लेकर पार्टी ऑफिस भोपाल पहुंचीं। इसी के साथ सभी कांग्रेस कार्यकताओ ने पार्टी ऑफिस में जय सियाराम के नारे भी लगाए। वही कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को बीजेपी के लोगों ने इसे कर्नाटक का ट्रेंड बताया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की जीत की खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मधप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि -कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।

वही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वे (भाजपा) करोड़ों रुपए खर्च करेंगे तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है। कर्नाटक में कांग्रेस ही मजबूत है। अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं है। माफी चाहता हूं, सिंधिया जी महाराज नहीं हैं।
ये भी पढ़ें :-
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव शुरुआती रुझानों के बाद सज्जन वर्मा ने कहा कर्नाटक में भी खुल गई मोहब्बत की दुकान, जल्दी ही ;मप्र की तैयारी
- Karnataka Assembly election Results : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों से खुश कमलनाथ ने कहा भाजपा हमेशा की तरह सौदेबाजी की राजनीति करने का प्रयास करेगी
- Indore news: कपड़ा व्यापारी निखिल खलसे के हत्या के आरोप में पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार