Homeएमपी चुनाव 2023अनूपपुर में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना कहा भाजपा हमेशा...

अनूपपुर में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना कहा भाजपा हमेशा चुनावी वादे करती है

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनावों सम्पन्न होना है लेकिन जैसे जिसे चुनाव की तरीखे पास आ रही है मध्यप्रदेश में भी सियासी बाते रंजिश शुरू हो गई है। लगातार दोनों पार्टी के नेताओ एक दूसरे के ऊपर निशाना साध रहे है।

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ट नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार की सुबह कटनी के सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ उन्होंने पत्रकारों वार्ता में बात करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ”भाजपा का प्लान B, खरीद फरोख्त, हाइजैक सभी फ्लॉप रहा” उन्होंने आगे भारत जोड़ा यात्रा को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि ”कर्नाटक में भाजपा का गढ़ बिल्लारी और चिकमगलूर जैसी सीटों पर पूरी तरह सफाया हो गया।”

वही दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा साढ़े अठारह साल से सत्ता में है जो हमेशा चुनाव में वादे करती है, लेकिन वो वादा पूरा नहीं कर सकती है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो उसने किसनों का कर्ज माफ किया है 50 हजार तक किसानों के कर्ज माफ हो गए थे। और जीने बचे थे उनके होने वाले थे जब जब कांग्रेस सरकार बनाती है, बिजली का बिल कम हो जाता है। भाजपा की सरकार में बिजली के बिल ज्यादा आने लगते हैं।

आगे उन्होंने कमलनाथ द्वारा महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है यदि शिवराज इस योजना को कॉपी करना कह रहे है तो वे स्वयं उनकी योजनाओं को कॉपी करते है क्योंकि वह हर चुनाव के पहले भी कई बार आपने शपथ पत्र में यह वादा पहले भी कर चुके है और शिवराज उन शपथ पत्रों से ही कॉपी कर लाडली बहना शुरू की है और वे खुद कमलनाथ की योजनाओं को कॉपी करते है।

दरअसल कल दिग्विजय सिंह अनूपपुर से होते हुए कटनी पहुंचे थे जहां आज रविवार को उन्होंने पत्रकार वार्ता की दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कर्नाटक की जीत को जनता और कार्यकर्ताओं की जीत बताया। वहीं, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ”जनता ने नफरत की राजनीति करने वालों को हराया है। आगामी मध्यप्रदेश चुनाव पर उन्होंने 150 से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments