Homeमध्यप्रदेशपानी से भरी एक बाल्टी में एक साल के बच्चे की डूबने...

पानी से भरी एक बाल्टी में एक साल के बच्चे की डूबने से मौत, माँ का रोकर बुरा हाल

मध्यप्रदेश के सिहोरे जिले के इछावर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही रही है जहां पानी से भरी एक बाल्टी में एक साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मासूम अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी अरविंद यादव की पत्नी रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए इछावर अपने मायके आई थी। रक्षाबंधन अच्छे से मनाया गया। उसके बाद भुजरिया पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार काफी उत्साहित था।

अरविंद यादव का एक वर्षीय बेटा मीत यादव घर में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह कब पानी से भरी हुई बाल्टी के पास चला गया। परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला।

बच्चा नहीं मिलने पर जब उसकी घर में ही खोजबीन की तो वह बाल्टी में डूबा हुआ मिला। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मीत यादव मंडीदीप से अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल आया था। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments