Homeदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऋषिकेश की यात्रा में, सोशल नेटवर्किंग साइट X...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऋषिकेश की यात्रा में, सोशल नेटवर्किंग साइट X में दी जानकारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश की यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट X पर ट्वीट कर अपनी इस यात्रा की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया कि मां गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराएगी। ऋषिकेश को देवभूमि कहा जाता है, यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संतों का आशीर्वाद लेकर भोपाल लौटने पर अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे।

जानकारी के अनुसार, बुधनी विधानसभा से टिकट घोषित होने के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर गए हैं। उनकी ये यात्रा दो दिन की बताई जा रही है, वे दो दिन बाद भोपाल लौटेंगे। वे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर उत्तराखंड में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह ऋषिकेश यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।

चिदानंद मुनि के आश्रम में बिता रहे समय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वर्गाश्रम में स्थित परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद मुनि के आश्रम में समय बिता रहे हैं। वे यहां गंगा दर्शन कर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। इसके साथ संत दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। अपनी इस यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वे हरबार चुनाव प्रचार आरंभ करने से पहले देवभूमि आ कर मां गंगा और साधु संतों का आशीर्वाद लेते हैं। इस बार भी वे अपनी और पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments