राहुल अपना ज्ञान दुरुस्त कर लें, संघ कार्यालय होता है ध्वजारोहण-कुलस्ते

https://youtu.be/dS4zbyQjXXU

जबलपुर। जबलपुर के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि चुनावी यात्रा है। फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जिन राज्य में चुनाव होने वाले हैं वहीं पर इस यात्रा के माध्यम से अपना हित साधा जा रहा है। यदि वाकई में भारत जोड़ो यात्रा है तो फिर पूरे भारत में क्यों नहीं राहुल गांधी जा रहे हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा कहीं भी चली जाए उनकी इस यात्रा से कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है।
राहुल गांधी के कारण ही कांग्रेस टूटी, बिखराव हुआ
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के कारण ही कांग्रेस टूटी है और उन्हीं के चलते कांग्रेस का बिखराव हुआ है। फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी हमला करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने का कांग्रेस पार्टी को कोई खास फायदा होने वाला नहीं है।
केसरी जैसा हाल मल्लिकार्जुन खडग़े का है
कुलस्ते ने कहा कि जिस तरह सीताराम केसरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था वही हाल मल्लिकार्जुन खडग़े का है। राहुल गांधी के केशव कुटी और संघ कार्यालय पर तिरंगा फहराने के बयान पर फगन सिंह कुलस्ते ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपना ज्ञान दुरुस्त कर ले फगन सिंह कुलस्ते ने कहा कि, संघ मुख्यालय और तमाम संघ कार्यालय पर 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे पर्व पर ध्वजारोहण किया जाता है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share