Homeहेल्थCBC Test क्या है? आखिर क्यों यह टेस्ट कराया जाता है...

CBC Test क्या है? आखिर क्यों यह टेस्ट कराया जाता है…

शरीर में अक्सर जब लगातार थकान, चक्कर आना, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, मितली, इंफलोमेशन या किसी अन्य प्रकार का संक्रमण की समस्या होती है तो डॉक्टर हमें कंप्लीट ब्लड काउन्ट यानि सीबीसी टेस्ट कराने की सलाह देते है। लेकिन डॉक्टर द्वारा दिये जाने वाले सीबीसी टेस्ट के बारें में क्या आप जानते है नहीं जानते तो कोई बात नहीं आज इस लेख में हम आपको CBC Test क्या है और यह टेस्ट क्यों कराया जाता है इसके बारे में बताएंगे।

CBC Test क्या है? 

सीबीसी टेस्ट एक प्रकार का खून की जांच है जिसमें शरीर में विभिन्न ब्लड सेल्स जैसे व्हाइट ब्लड सेल्स (W.B.C.) , रेड ब्लड सेल्स (R.B.C.) एवं प्लेटलेट्स के स्तर को मापा जाता है। जो शरीर के सभी स्वास्थ्य संबंधित विशिष्ट मुद्दों को निर्धारित करने में मदद करता है।

क्यों कराया जाता है CBC Test?

सीबीसी टेस्ट कराये जाने के पीछे मुख्य उद्देश रक्त में आए किसी प्रकार के संक्रमण, दवाओ के दुष्प्रभाव या विभिन्न प्रकार के रोग जैसे कि ह्रदय रोग, कैंसर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर (autoimmune disorders), बोन मैरो डिसऑर्डर (bone marrow disorders), थैलेसीमिया आदि का पता करने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments