जगद्गुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव पर दिग्गजों ने लिया आशीर्वाद

जबलपुर। पूज्य गुरुजी जगद्गुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव पर दिग्गज नेताओं, अधिकारियों और बड़ी संख्या में अनुयायियों उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पूज्य गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कन्या पूजन, गौमाता का पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया। पूज्य गुरुजी के द्वारा वीडी शर्मा को श्री राघव रत्न अलंकार से अलंकृत किया गया। वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें महाराज श्री के अवतरण दिवस के अवसर पर आशीर्वाद लेने का सौभागय प्राप्त हुआ है। उनका मार्गदर्शन सदैव उनके लिए अनुकरणीय रहा है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने भी पूज्य गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें भी पूज्य गुरुजी के द्वारा श्री राघव रत्न अलंकार भेंट किया गया। मुरलीधर राव ने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से सारे अवरूद्ध मार्ग प्रशस्त हो जाते हैं। मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी पूज्य गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें भी महाराज जी द्वारा श्री राघव रत्न अलंकार भेंट किया गया। कमल पटेल ने कहा कि गोसेवा और समाजसेवा जैसे कार्य महाराज श्री के सानिध्य में हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा ने भी स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव पर उनका आशीर्वाद लेकर लिया। पूर्व मंत्री शरद जैन, भाजपा नेता अभिलाष पांडेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मिकी भी स्वामी राघव देवाचार्य के जन्मोत्सव पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव व पूर्व कलेक्टर वेद प्रकाश ने भी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर स्वामी राघव देवाचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भी महाराज श्री से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संत एवं पुजरियों के अलावा सैकड़ों शिष्य व अनुयायी उपस्थित रहे।
जगदगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी से मिले थे संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जब जबलपुर प्रवास पर थे तो यहां उन्होंने जगदगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी से मुलाकात की। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मोहन भागवत जी ने शॉल व फल भेंट करके जगदगुरू जी का अभिनंदन किया। मोहन भागवत को महाराज जी ने श्री राघव रत्न अलंकार से अलंकृत किया। मोहन भागवत एवं स्वामी राघव देवाचार्य जी ने कई समसामायिक विषयों पर चर्चा भी की।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share