Homeदुनियामक्का की भीषण गर्मी में एमपी के एक हज की हुई मौत,...

मक्का की भीषण गर्मी में एमपी के एक हज की हुई मौत, परिजनों को दी गई जानकारी

बीते कुछ दिनों एशियाई देश सऊदी अरब में तापमान 50 डिग्री तक पहुक गया है जिसके चलते हीट स्टॉक से कारण सऊदी अरब में हज की यात्रा कर रहे मध्य प्रदेश भोपाल के एक हाजी का इंतकाल हो गया

बताया जा रहा है कि, मक्का में पड़ रही बेहद गर्मी की वजह से उसकी मौत हुई है। हाजी के परिजन को खबर देने के बाद उन्हें मक्का में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हज के दौरान मक्का में प्रदेश के हाजी की मौत की संख्या दो हो गई है। इसकी पुष्टि मप्र हज कमेटी ने की है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा में रहने वाले 72 वर्षीय सैय्यद मुमताज हसन की मृत्यु 14 जून को मक्का में हुई है। वह 5 जून को मुंबई से सऊदी के लिए रवाना हुए थे। कंट्रोल रूम के अफसरों के मुताबिक सैय्यद मुमताज हसन की मौत मक्का में गर्मी के कारण हुई है। उनकी अंतिम क्रिया मक्का में ही कर दी गई है। इसके अलावा हज यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के शहड़ोल की रहने वाली एक महिला हाजी राबिया बेगम की मौत भी गर्मी के कारण हुई है।

ये भी पढ़ें :

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments