HomeजबलपुरMP : मुख्यमंत्री "लाड़ली बहना योजना" के बाद अब "युवा नीति योजना"

MP : मुख्यमंत्री “लाड़ली बहना योजना” के बाद अब “युवा नीति योजना”

  • यूथ महापंचायत के मंच पर संस्कारधानी के होनहार युवक-युवतियॉं सम्मानित
  • मानस भवन में जिला स्तरीय यूथ महापंचायत कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने युवाओं का किया सम्मान
  • डॉ. जितेन्द्र जामदार ने कहा-युवा हमारे देश के भविष्य, विधायक अशोक रोहाणी ने कहा-युवक-युवतियां समाज को एक नई दिशा कर प्रदान रहे

जबलपुर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूथ महापंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में युवा नीति को लांच किया है। उन्होंने युवा बजट भी अगले वर्ष लाने की बात कही है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेशभर की नगर निगमों के साथ-साथ नगर निगम जबलपुर के मानस भवन प्रेक्षागृह में भी किया गया। संस्कारधानी के होनहार युवक-युवतियों का सम्मान किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉं. जितेन्द्र जामदार, केन्ट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले आदि ने सभी होनहार युवक-युवतियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। डॉं. जितेन्द्र जामदार ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। इनके हुनर पर हम सब गर्व करते हैं और आशा करते हैं कि ये अपना हुनर दूसरों से भी साझा करके समाज में एक नई दिशा प्रदान करने का काम करेंगे।
लोग किसी न किसी विशेष क्षेत्र में हुनर विकसित करें
विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि देश, प्रदेश और संस्कारधानी के हमारे सभी होनहार युवक-युवतियां आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी होनहार युवक युवतियों को शुभकामनाएॅं देते हुए अन्य युवाओं से भी आव्हान किया कि सभी लोग किसी न किसी विशेष क्षेत्र में हुनर विकसित करें और आत्मनिर्भर देश, प्रदेश की कल्पना को साकार करने में कदम बढ़ाएं। नगर निगम के पूर्व महापौर डॉं. स्वाती सदानंद गोडबोले, निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने भी विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को शुभकामनाएं दीं और इसी तरह आगे भी तरक्की के रास्ते पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान की। प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉं. अजय गुप्ता, डॉं. प्रभा पुरवार, डॉं. सुनीजल बाजपेई, डॉं. विभा निगम, डॉं. तृप्ति उकास, डॉं. मानवेन्द्र यादव, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव के साथ प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पांडे, इंजीनियर, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments